top of page

घर से साइकिल लेकर निकले युवक ने पेड़ पर अपने गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली


बदायूं। गुरुवार शाम घर से साइकिल लेकर निकले एक युवक ने नीम पर पेड़ पर अपने गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव सिरसाठेर के जंगल में दूसरे दिन शुक्रवार सुबह मिला। पुलिस ने दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम कराया तो रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। परिवार वालों के मुताबिक युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, इसी कारण उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।


पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव अपने साथ ले गए।घटना शुक्रवार की सुबह समय 9:30 बजे की है गांव सिरसाठेर में पूर्व दिशा के जंगल में गांव के लोग अपने अपने खेतों पर काम करने के लिए निकले। इस दौरान पेड़ पर एक युवक का शव लटका हुआ मिला।


इलाकाई लोगों की सूचना पर यूपी 112 की पीआरवी मौके पर पहुंच गई। कुछ देर बाद सिविल लाइंस थाना पुलिस के अलावा नवादा चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया। तलाशी में पेंट की जेब में मोबाइल फोन मिला। इस मोबाइल पर 50 मिसकाल एक नंबर से थीं।


उसी नंबर पर पुलिस ने कालबैक की तो पता लगा कि शव सेवाराम 45 वर्ष निवासी गांव लोड़ा बहेड़ी थाना सिविल लाइंस का है। फोन परिजनों ने ही रिसीव किया। कुछ देर बाद ही परिवार के लोग वहां पहुंच गए।


पत्नी ब्रह्मा देवी ने बताया कि सेवाराम गुरुवार शाम चार बजे घर से निकल आए थे। साइकिल बिल्सी रोड पर छोड़ दी थी। एसएसआइ सिविल लाइंस अरविंद सिंह ने बताया कि युवक का मानसिक चिकित्सालय बरेली में इलाज चल रहा था। वह दिमागी रूप से बीमार था। हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है।


वही सिविल लाइंस थाना पुलिस और कोतवाली पुलिस घटना के बाद आपस में भिड़ी दिखाई दी।

bottom of page