
बदायूं। शहर में पूर्व मंत्री आबिद रजा द्वारा संचालित "लॉकडाउन राहत सेंटर" से राशन सामग्री के साथ ईद के तोहफे के रूप में एक जोड़ी कपड़े भी जरूरतमंद लोगों को उनके घर तक पहुंचाए गए यहां आपको बता दें कि पूर्व मंत्री आबिद रज़ा लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद "लॉकडाउन राहत सेंटर" के माध्यम से कर रहे हैं पूर्व मंत्री आबिद रजा के पीआरओ सरताज खान का कहना है जिन लोगों के पास राशन सामग्री नहीं है वह ईद के कपड़े कैसे बनाएंगे, जो लोग रोजा रखते हैं वह ईद पर नए कपड़े पहन कर ईद की नमाज पढ़ते हैं उन रोजदार लोगों के लिए आबिद रजा साहब ईद का तोहफा दे रहे हैं जरूरतमंद लोग राशन सामग्री के साथ कपड़े लेकर काफी खुश नजर आये तथा आबिद रजा की तरक्की के लिए हाथ उठाकर दुआ देते नजर आए । राहत सामग्री बांटने में लईक अंसारी,वसीम खान, अकरम कुरैशी, रज़ी अंसारी, मरूर अंसारी , डब्लू उर्फ बॉस,ओम प्रकाश, अशोक आदि का विशेष योगदान रहा।