top of page
  • Mohd Zubair Qadri

पूर्व मंत्री आबिद रजा एक्शन मोड़ में, चर्च से चंद मिनट में हटवा दिया प्लास्टिक टायलेट


बदायूं। निकाय चुनाव में सदर सीट पर हुई हार भाजपा के लिए सबक बनकर रह गई है। वजह है कि इस सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी फात्मा रजा के पति व पूर्व मंत्री आबिद रजा ने नई नीति से चुनावी बिसात बिछाई थी। नीति जाति या धर्म या सत्ता के आधार पर नहीं बल्कि सांप्रदायिक सद्भाव और मूलभूत सुविधाओं की थी। इस थीम पर सत्ता के विरोध में चुनाव हुआ और फात्मा ने निर्दलीय प्रत्याशी होने के बाद भी रिकार्ड मतों से भाजपा की दीपमाला से यह सीट छीन ली।


अभी अध्यक्ष पद की शपथ नहीं ली है उससे पहले नगर पालिका में बदलाव नज़र आने लगा है पूर्व मंत्री आबिद रजा ने चर्च के पास लगा नगर पालिका का प्लास्टिक टायलेट हटवा दिया है उन्होंने छुट्टी के दिन तुरंत लिया संज्ञान ईसाई समाज को तुरंत दिया न्याय, ईसाई समाज हो गया खुश,नगर पालिका में निजाम बदलते ही स्टाफ की भी बदल गई कार्यशेली अभी शपथ ग्रहण हुआ नही, पूर्व मंत्री के एक फोन पर शहर के इंद्रा चौक पर चर्च के पास रखा मोबाइल टायलेट हटाने के लिए पालिका का पूरा अमला पहुंच गया। इस कार्य से ईसाई समाज को राहत मिली है।



मेरी जीत का सारा श्रेय शहर की जनता को, फात्मा रज़ा

मेरी जीत का सारा श्रेय शहर की जनता को जाता है। ये केवल मेरी जीत नहीं पूरे शहर की जनता की जीत है। जनता ने अपना प्यार और विश्वास मुझ पर जताया है, जिसकी वह आभारी हैँ। सभी लोग अपने तरीके से चुनाव लड़े हैं और सबको लड़ने का अधिकारी भी है। अब आपको पूरा बदायूं नया देखने को मिलेगा। सभी वायदे पूरे किए जाएंगे।

bottom of page