- Mohd Zubair Qadri
जनता बदायूं का विधायक व सरकार दोनों बदलना चाहती है, पूर्व मंत्री आबिद रजा

बदायूं। शहर के एक हॉल में सदर विधानसभा के पूर्व प्रधान, पूर्व बीडीसी, पूर्व सभासद का सम्मेलन का आयोजन किया गया ।जिसमें 117 प्रधान, 178 बीडीसी, 52 सभासदों ने भाग लिया। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने भाग लिया।
ज्ञात रहे इस सम्मेलन से पहले पूर्व मंत्री आबिद रजा के पक्ष में यादव, कुर्मी, कश्यप, ठाकुर, मौर्य, लोधी, अल्पसंख्यक( देहात) व दलित समाज, पाली समाज, सर्व समाज का सम्मेलन हो चुके हैं ।पिछले सप्ताह आबिद रजा के व्यक्तिगत कार्यकर्ता भी आबिड़ रजा के पक्ष में 2022 के चुनाव में अपनी रणनीति बना चुके हैं।
सम्मेलन में पूर्व प्रधानों ने संयुक्त रूप से कहा हम लोग जब प्रधान थे उस समय पूर्व मंत्री आबिद रजा बदायूं विधानसभा से विधायक थे हमने आबिद रजा साहब का कार्यकाल देखा है उस समय में हमारे सम्मान में कोई कमी नहीं आई हमारे अधिकारों का शोषण करने की हिम्मत ब्लॉक के किसी कर्मचारी में नहीं थी जनहित के हर काम में आबिद रजा हमारा साथ देते थे आबिद रजा के कार्यकाल में गांव में विकास भी हुआ था
पूर्व बीडीसी मेंबर ने कहा हमारा कार्यकाल आबिद रजा के समय में सुनहरा कार्यकाल रहा ।आबिद रजा के समय में ब्लाक में हमारा पूरा सम्मान रहा तथा ब्लॉक के माध्यम से हम अपने अपने क्षेत्र में विकास भी करा पाए ।
पूर्व मेंबरों ने भी पूर्व मंत्री आबिद रजा के कार्यकाल को बहुत सराहा ।नगर पंचायत वजीरगंज, कुँवरगांव के विकास का कार्य जितना आबिद रजा के कार्यकाल में हुआ इतना कभी नहीं हुआ बदायूं वजीरगंज ,कुंवरगांव के विकास के लिए सड़क, लाइट ,पानी के लिए जितने आगणन (स्टीमेट ) बनाए गए। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने शासन से सभी स्टीमेट पर धन स्वीकृत कराया बदायूं नगर पालिका में भी पूर्व विधायक आबिद रज़ा के कार्यकाल में विकास का कार्य अभूतपूर्व हुआ। चूंकि बदायूं नगर पालिका के आबिद रज़ा 2006 से 2012 तक चेयरमैन रहे हैं।
उस समय भी बदायूं शहर में आबिद रजा ने बहुत विकास कराया इसी कारण बदायूं क्लब ने आबिद रजा को चेयरमैनी के समय में विकास पुरुष का खिताब दिया था तथा विधायकी के समय में बदायूं क्लब ने" बदायूं रत्न" का आबिद रजा को खिताब दिया।
पूर्व प्रधान, पूर्व बीडीसी, पूर्व मेम्बर ने एक स्वर में आबिद रजा को सन 2022 में विधायकी का चुनाव लड़ाने का फैसला किया। तथा आबिद रजा की लगातार हिंदू समाज मे लोकप्रियता बढ़ रही है क्योंकि आबिद रजा ने अपने कार्यकाल में गांव में पार्टी बंदी नहीं कराई। किसी प्रधान ,बीडीसी ,मेंबर के अधिकारों का शोषण नहीं किया। अंत में आबिद रजा को विश्वास दिलाया कि आज से हम सब मिलकर आप के चुनाव में जी जान से जुट जाएंगे और सन 2022 में आपको विधायक बनाएंगे ।आबिद रजा चाहे किसी पार्टी से चुनाव लड़े हम व्यक्तिगत रूप से आपके साथ हैं।
आबिद रज़ा ने यह भी कहा इस सरकार में किसान ,नौजवान, छात्र तथा सभी वर्ग के पुरुष व महिलाएं परेशान हैं ।महंगाई चरम सीमा पर है सरकार हर क्षेत्र में फेल हो चुकी है ।वर्तमान विधायक ने भी बदायूं विधानसभा में चाहे शहरी क्षेत्र या देहाती क्षेत्र हो नगर विकास मंत्री का महत्वपूर्ण पद होने के बावजूद भी कोई विकास काम नहीं करा पाए। मौजूदा विधायक जुमलेबाज़ी करते हैं सिर्फ विकास के बारे में सोचते हैं करते नहीं हैं किसान की बात छोड़िए जिस जनता व कार्यकर्ताओं ने वर्तमान विधायक का चुनाव लड़ाया वह उन लोगों का सम्मान भी नहीं बचा पाए इसलिए बदायूं की जनता बदायूं के विधायक व प्रदेश की सरकार दोनों को बदलने का मन बना चुकी है।