- Mohd Zubair Qadri
एडीजी ने किया थाने का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को परखा, मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश

यूपी बदायूं। एडीजी बरेली जोन राजकुमार ने गुरुवार की शाम अचानक मुजरिया थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने का भ्रमण करते हुए हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष और मैस आदि की व्यवस्थाओं को परखा। महिलाओं से संबंधित मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
एडीजी राजकुमार गुरुवार शाम छह बजे मुजरिया थाने पहुंचे। पहले उन्होंने थाने के समस्त स्टाफ को बुलाकर उनका परिचय लिया। बाद में कानून व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लंबित विवेचनाओं को जल्द पूरा करें। महिलाओं से संबंधित मामलों को वरीयता दी जाए। उनकी समस्याओं को महिला हेल्प डेस्क पर सुना जाए और तत्काल उनकी मदद की जाए।
बाद में उन्होंने थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के अभिलेख, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष, थाना परिसर, मैस आदि को चेक किया। इस दौरान इंस्पेक्टर रामऔतार भी मौजूद रहे।