- Mohd Zubair Qadri
13 IAS व 20 पीसीएस के किए तबादले, विजय कुमार सिंह बदायूं के नये एडीएम प्रशासन

यूपी बदायूं। लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए तीन मंडलों में नये आयुक्त और पांच जिलों में नये जिलाधिकारियों की तैनाती की है। शुक्रवार को मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार बदायूं में तैनात एडीएम प्रशासन ऋतू पूनिया बरेली की नयी एडीएम प्रशासन होगी। उनके स्थान पर बरेली के एडीएम प्रशासन विजय कुमार सिंह को बदायूं भेजा। ऋतु पूनिया बदायूं में दो साल से ज्यादा समय से तैनात थी।
उनके कार्यकाल में पालिकाओं व नगर पंचायतों में विकास के सर्वाधिक काम हुये। साथ ही मिलावटखोरों के खिलाफ उन्होंने सख्ती दिखायी। दो साल में मिलावटखोरों के खिलाफ सर्वाधिक केस दर्ज किये, ओर उनके ऊपर जुर्माना लगाया। इसी तरह गुंडा एक्ट की कर्रवाई भी लगातार जारी रही। मूलरूप से बागपत की रहने वाली ऋतु पूनिया इससे पहले पीलीभीत से बदायूं आयीं थी। यह उनका बरेली मंडल में तीसरा तबादला है।