top of page
  • Mohd Zubair Qadri

पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद के बाद उनकी बेटी की भी बरेली के एक अस्पताल में मौत


यूपी। सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद के परिवार पर कोरोना ने हमला किया है। अभी पूर्व मंत्री के जाने का दुख कम नहीं हुआ था कि अब उनकी बेटी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रुकैया आरिफ का इंतकाल हो गया। बरेली के राममूर्ति अस्पताल में रुकैया (38) ने अंतिम सांस ली। उनके पति आरिफ का भी बरेली में उपचार चल रहा है। बता दें कि सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद का 29 अप्रैल को इंतकाल हो गया था।


रुकैया आरिफ जिला पंचायत का चुनाव भी लड़ी थीं। अब तक अंतिम परिणामों की पुष्टि नहीं की गई है। रुकैया के इंतकाल की खबर की पुष्टि उनके मुंहबोले भाई प्रशांत रवि ने करते हुए कहा कि आरिफ को जानकारी नहीं दी गई है। उनका बरेली कोविड सेंटर में ही इलाज चल रहा है। सोशल मीडिया पर रुकैया को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला शुरू हो गया है।

bottom of page