- Mohd Zubair Qadri
महिला के रूप में लगभग साढ़े तीन साल बाद दूसरी डीएम दीपा रंजन आज बदायूं पहुचेंगीं

यूपी बदायूं। डीएम कुमार प्रशांत डेढ़ साल तक बदायूं की कमान संभाल कर चले गये। स्थानांतरण के बाद गुरुवार को विदाई समारोह कर जिले के अन्य अधिकारियों ने शुभकानाओं के साथ उन्हें रवाना किया। नवागत डीएम दीपा रंजन शुक्रवार को यहां आयेंगी।
गुरूवार को डीएम आवास पर निवर्तमान जिलाधिकारी कुमार प्रशांत को एसएसपी संकल्प शर्मा, सीडीओ निशा अनंत, एडीएम वित्त एवं राजस्व नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम प्रशासन ऋतु पूनिया व अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने भावभीनी विदाई दी। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण व समाजसेवी मौजूद थे। सभी ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा कर हुए कहा कि इनके मार्ग दर्शन में जिले ने विकास की नई उंचाइयों को छुआ है।
संक्षिप्त संबोधन में स्थानांतरित जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने कहा कि बदायूं का कार्यकाल यादगार रहेगा। सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने उनका फूलमाला पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी। 19 अक्टूबर 2019 को डीएम कुमार प्रशांत ने बदायूं आकर कमान संभाली थी। उनका स्थानांतरण विशेष सचिव गृह के पद पर कर दिया गया है।
आज आयेंगी दीपा
जिले की नयी डीएम दीपा रंजन शुक्रवार को बदायूं पहुंचेगी। नयी डीएम के आने को लेकर गुरुवार दोपहर बाद से ही कलक्ट्रेट में हलचल शुरू हो गयी। बदायूं में महिला के रूप में लगभग साढ़े तीन साल बाद दूसरी डीएम मिलीं हैं। विधानसभा चुनाव के बाद शासन ने यहां अनीता श्रीवास्तव को तैनात किया था।