- Mohd Zubair Qadri
अखिलेश यादव बोले, किसानों का इंकलाब, बाइस में बदलाव, डूब जाएगा बीजेपी का सूरज

यूपी। समाजवादी पार्टी (सपा) के अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के मुखिया जयंत चौधरी के बीच चुनावी गठबंधन पर सहमति कायम होने के बाद आज मेरठ में सपा-रालोद की पहली संयुक्त रैली से गठबंधन के चुनाव प्रचार की औपचारिक शुरुआत हो गई है। अखिलेश और जयंत रैली स्थल पर पहुंच गए हैं। रैली में भारी भीड़ उमड़ी है। मंच पर चौधरी अजित सिंह के बड़े-बडे़ कटआउट लगाए गए हैं। साथ ही मंच पर गन्ना भी बाधा गया है। ऐसा माना जा रहा है मंच से किसान को साधने की कोशिश की जाएगी। वहीं दबथुला में मंच से अखिलेश यादव कई ऐलान भी कर सकते हैं।
अखिलेश ने रैली को संबोधित करते हुए एक नया नारा दिया। उन्होंने कहा कि किसानों का इंकलाब होगा, बाइस में बदलाव होगा।
अखिलेश यादव ने कहा कि अब यूपी से बीजेपी का सफाया होगा। आज का ये जनसैलाब और जोश बता रहा है कि इस बार पश्चिम में भारतीय जनता पार्टी का सूरज डूब जाएगा। और हमेशा के लिए डूबेगा।
जयंत के संबोधन के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि इतनी भीड़ के लिए मैं सभी नेताओं का धन्यवाद करता हूं और किसानों का भी धन्यवाद करता हूं। उन्होंने किसानों नौजवानों और माताओं व बहनों और पत्रकारों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए अपनी बात शुरू की, कहा कि मेरठ की क्रांतिकारी धरती ने चौधरी चरण सिंह जैसे लोगों को जन्म दिया, जिन्होंने किसानों के हित में काम किया।