- Mohd Zubair Qadri
बदायूं के मशहूर शायर हसीब सोज का निधन, चाहने वालों में फैली शोक की लहर

बदायूं। कस्बा अलापुर के वरिष्ठ मशहूर शायर हसीब सोज का बुधवार की देर शाम बीमारी के चलाते इंतकाल हो गया। वह हब्बू पेड़े वालों के परिवार से ताल्लुक रखते रखने वाले अकेले शायर थे। उन्होंने शायरी की दुनिया में अलग मुकाम पाया और देश-विदेश में अलापुर का नाम रोशन किया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हसीब सोज नेक दिल इंसान थे। वह कस्बे के पहले व्यक्ति थे, जिनके मुशायरे और कवि सम्मेलन व अन्य कार्यक्रम गूगल पर देखने को मिल जाएंगे। शायर हसीब सोज बड़े ही मिलनसार व्यक्ति थे। उनके इंतकाल की खबर सुनते ही उनके आवास पर लोगों का तांता लगा हुआ है। पूर्व चेयरमैन मोहमद अली हमजा, चेयरमैन पति फहीम उद्दीन आदि उनके आवास पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार आज दोपहर बाद उनके शव को सुपुर्दे खाक किया जाएगा निधन की खबर सुनकर उनके चाहने वालों में फैली शोक की लहर।