top of page
  • Mohd Zubair Qadri

अमित कुमार लखनऊ के एडीएम नगर बने, बदायूं सिटी मजिस्ट्रेट होंगे अब बृजेश कुमार सिंह


यूपी बदायूं। ढाई साल से बदायूं में पदस्थ सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार का तबादला हो गया। वे लखनऊ नगर पूर्वी के एडीएम होंगे। उनके स्थान पर शामली के एसडीएम बृजेश कुमार सिंह नये सिटी मजिस्ट्रेट होंगे। अमित कुमार ने 19 नवंबर 2019 को बदायूं में ज्वाइन किया था। उनके कार्यकाल में बदायूं में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।


जिसमें उनकी महती भूमिका रही। अमित कुमार को जिस स्थान पर भेजा गया, इससे पहले वहां पर आईएसए खेमपाल सिंह तैनात थे। उनके स्थान पर अमित को लखनऊ का एडीएम नगर पूर्वी बनाया गया है, जबिक खेमपाल को अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (प्रशासन) सहकारिता विभाग में भेजा है।

bottom of page