top of page
  • Mohd Zubair Qadri

आजादी के अमृत महोत्सव तहत, पीडब्ल्यूडी अफसरों व कर्मियों ने निकाली तिरंगा यात्रा


यूपी बदायूं। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पीडब्ल्यूडी के अफसरों, इंजीनियरों ने कर्मचारियों ने डीजे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय, हिन्दुस्तान जिन्दाबाद के नारे लगाये। जगह-जगह तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया।


तिरंगा यात्रा का शुभारंभ प्रांतीय खंड के एक्सईएन मनीष कुमार सिंह एवं निर्माण खंड के एक्सईएन संजय जयंत द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। तिरंगा यात्रा संतोष सिंह तिराहा, ओवरब्रिज के नीचे से होकर पुलिस लाइन, कचहरी होकर वापस पीडब्ल्यूडी पर संपन्न हुयी। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रवींद्र मोहन सक्सेना ने नेतृत्व किया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष रवि कुमार, मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के अध्यक्ष मानव शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, हितेंद्र यादव, अजय गंगवार, देवेंद्र सिंह, शक्ति प्रसाद,राहुल कुमार, महाराज सिंह, रजनीश सिंह, सुभाष चंद्र, राजीव राठौर, संजीव सक्सेना, अनिल कुमार, प्रेमपाल सिंह, महेंद्र, अनिल गुप्ता, कालीचरण यादव,गुड्डू,पवनेश कुमार,संजीव पाल,शिवम सक्सेना, निशात हैदर, फैयाज, राहुल पाठक आदि मौजूद थे।

bottom of page