top of page
  • Mohd Zubair Qadri

निकाय चुनाव से पहले बदायूं में आशीष यादव को फिर मिली सपा जिलाध्यक्ष की कमान


यूपी बदायूं। बदायूं में निकाय चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में एक बार फिर उलटफेर हुआ है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने आशीष यादव को यहां का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। इससे पहले जिलास्तर पर संगठन के नेतृत्व की कमान पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव के हाथों में थी। पार्टी हाईकमान ने विधान सभा चुनाव में हुए नुकसान से प्रेमपाल सिंह को दोबारा जिलाध्यक्ष नहीं बनाया है। वहीं अब आशीष यादव को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। समाजवादी पार्टी अब मिशन 2024 एवं स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर नेताओं को एकत्र करके मजबूत करने में लगी है। क्योंकि पिछले दिनों धर्मेंद्र यादव पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री आबिद रजा के बीच की तकरार को पार्टी हाईकमान ने खत्म कराया। अब आशीष यादव को जिलाध्यक्ष बना दिया है।


आशीष यादव दोबारा जिला अध्यक्ष बने हैं। इससे पहले वह साल 2012 से 2017 तक शेखुपुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक रहे थे। 2007 तक भी वह विधानसभा उसहैत (शेखूपुर) से विधायक रह चुके हैं। उनके पिता व पूर्व मंत्री स्वर्गीय बनवारी सिंह यादव भी लगातार पार्टी के जिला अध्यक्ष की कमान संभाले रहे, और सपा का झंडा बुलंद करते रहे। आशीष यादव के जिलाध्यक्ष बनते ही पार्टी पदाधिकारियों में खुशी की लहर है और तमाम लोग बधाई दे रहे हैं।


5 जिलों में हुआ परिवर्तन

सपा ने बदायूं के अलावा लखनऊ, रायबरेली, गोरखपुर व मिर्जापुर के जिलाध्यक्ष वि बदले हैं।


जिलाध्यक्ष बनते ही आशीष यादव ने कहा सपा के कार्यकर्ता अभी से लोकसभा चुनाव के लिए पूरे दमखम से जुटेंगे। इससे पहले होने वाले नगर निकाय और स्थानीय निकाय चुनाव में भी पूरी तैयारी से जुटकर कामयाबी हासिल करेंगे। पार्टी हाईकमान ने जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी सौंपी है उसको बखूबी निभाने का प्रयास करेंगें।

bottom of page