top of page
  • Mohd Zubair Qadri

बदायूं में 19 अक्टूबर को मनाया जाएगा ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार चांद दिखने की घोषणा


यूपी बदायूं। जिसके आने से ज़माना हुआ रोशन वो शम्स तशरीफ ला रहे है रबी उल अव्वल का चांद नजर आ गया है। खानकाह ए क़ादरिया की और से काज़ी जिला अतीफ मिया ने चांद दिखने की घोषणा कर दी है। ऐलान किया है कि ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार 19 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को ही पूरे राज्य में ईद मिलादुन्नबी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।


इस अज़ीम पाक महीने में चाँद की 12 रबी उल अव्वल को ईद मिलादुन्नबी का पर्व और जुलूस निकाला जाता व मनाया जाता है। यह पर्व इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो अलेही व आलेही वसल्लम के जन्मदिन पर मनाया जाता है। इस मौके पर जलसा का आयोजन होता है। इसमें हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो अलेही वा आलेही वसल्लम का जिक्र होता है। नात पाक पढ़ी जाती है। जुलूस भी निकाला जाता है।


आशिकाने रसूल मोहल्लों में सजावट व घरों पर हरे झंडे और लाइटिंग भी करते है।


जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर 1 रबी उल अव्वल से लेकर 12 रबी उल अव्वल तक शहर में होगा जश्ने मोहसिने कायनात ग्यारह रोज़ा इजलास का एहतिमाम।



bottom of page