top of page
  • Nationbuzz News Editor

हॉटस्‍पॉट किये गए जालंधरी सराय में संक्रमित मिलने के बाद सील का दायरा बढ़ा, रेड जोन में जाना मना


बदायूं। हॉटस्‍पॉट किये गए जालंधरी सराय में कोरोरा संक्रमित मिलने के बाद शहर सील का दायरा और बढ़ा दिया गया। रेड जोन में लाल पास वालों के अलावा किसी को वहां जाने जाने की इजाजत नहीं है। सील कर पुलिस प्रशासन के अफसरों ने मोर्चा संभाल लिया है। एक किलोमीटर इलाके के लोग घरों में कैद रहे। मुख्य मार्गों से गलियों तक सन्नाटा पसरा रहा। इस इलाके और आसपास के सभी बैंक, राशन की दुकानों सहित सभी दुकानों को बंद करा दिया।शुक्रवार को शहर की सड़कों पर दूसरे दिन सन्नाटा पसरा रहा है। मगर दूसरे दिन प्रशासन सख्त नजर आया है, दिन निकलते ही केंद्र बिंदू से एक किलो मीटर की सीमा को पूरी तरह सील कराया है। सुबह से शाम तक गलियों, मोहल्लों पर, मुख्य मार्गों पर बेरीकेडिंग कर बंद कर दिया गया है। डीएम-एसएसपी के अलावा सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार, एसपी सिटी जितेंद्र श्रीवास्तव व सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी सक्रिय रहे हैं। उनके नेतृत्व में जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहे हैं। दो-दो थानेदारों के साथ पुलिस बल चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा है। किसी भी व्यक्ति को सील इलाके में घुसने नहीं दिया है। प्रशासन ने जालंधरी सराय इलाके से एक किलो मीटर की रेंज में 43 स्थानों को बेरीकेडिंग से सील किया है। बता दें कि प्रशासन ने जालंधरी सराय को सुपरजोन (रेड जोन) बनाया है। यहां सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ की ड्यूटी लगाई। है। इसके अलावा पहला जोन जालंधरी सराय, लोटन पुरा है। दूसरा जोन गोपी चौक पक्का बाग बना है। यहां घरों तक खाद्य विभाग एवं पूर्ति विभाग के अफसरों ने अपनी मौजूदगी में दूध, सब्जी, फल वालों को भेजा है। रेडजोन के पास देकर निश्चति समय में वितरण कराया है। वहीं लोग घरों में कैद रहे हैं छतों से झांकते नजर आए हैं। ये इलाके किए सील जिला प्रशासन द्वारा शहर के एक किलोमीटर इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया है, यहीं सर्वे किया जाएगा। जिसमें जालंधरी सराय के अलावा लोटनपुरा, शिवपुरम, सम्राट अशोक नगर, गोपी चौक, पक्का बाग, लावेला मार्ग, कचरी मार्ग, लालपुल तिराहा सील किया गया है।

bottom of page