top of page
  • Mohd Zubair Qadri

बदायूं में नगर पालिका के लापरवाह सफाई कर्मचारियों का धरना, हड़ताल शुरू चारों ओर फ़ैली भीषड़ गंदगी


यूपी बदायूं। बदायूं में नगर पालिका के लापरवाह सफाई कर्मचारियों का धरना, हड़ताल शुरू चारों ओर फ़ैली भीषड़ गंदगी लोगों का बुरा हाल इधर अपनी मांगों को लेकर बार-बार ज्ञापन देने एवं मांगें पूरी कराने के लिये धरना करना पड़ रहा है। जिससे सफाई कर्मचारियों में आक्रोश है, सफाई कर्मचारियों का कहना है कि उनका शोषण किया जा रहा है। उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। एक बार फिर मांगों को लेकर धरना दिया और सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गये हैं।


सफाई मजदूर संघ के बैनर तले दोपहर दो बजे से सफाई कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसमें कर्मचारियों ने अपनी पिछली कई मांगों को रखा है साथ ही कहा कि पिछली बार से लगातार मांगे पूरी करने का आश्वासन मिल रहा है। मगर नगर पालिका प्रशासन द्वारा कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं की जा रही हैं। कर्मचारियों ने फिर से धरना प्रदर्शन किया है मगर फिर भी कोई सुनने को तैयार नहीं हैं। संगठन पदाधिकारी लवकुमार, सुरेंद्र, राकेश कुमार ने बताया कि कर्मचारियों को अपनी मांगों को पूरी करने के लिये अब आंदोलन जारी रखना पड़ेगा। इसलिये अब सभी कर्मचारी अवकाश करके हड़ताल करेंगे और काम नहीं करेंगे। जब तक कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं हो जाती हैं तब तक धरना प्रदर्शन किया जायेगा।


पालिका के सफाई कर्मचारियों को छह माह से वेतन नही मिला है,उन्होंने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर भूख हड़ताल शुरू की है, आरोप नगर पालिका के 54 बैकलॉग कर्मचारियों का कोई आता पता नही,वेतन हर माह ले रहे। अरुण उर्फ कुक्कू महाजन ने नगर पालिका पर भरष्टाचार का आरोप लगाया।

bottom of page