top of page

बदायूं में दातागंज आगमन पर प्रदेश संगठन मंत्री का ज़ोरदार भव्य स्वागत किया


बदायूं। दातागंज में सैनपुर गांव के निकट भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री का भाजपा कार्यकर्ता व नेताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह से बंद कमरे में जिले में राजनैतिक स्थिति का जायजा भी लिया।


शनिवार दोपहर प्रदेश संगठन मंत्री विधानसभा दातागंज के गांव दूयूनी में शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। दातागंज-बरेली सीमा पर भाजपा आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, विधायक राजीव कुमार सिंह, जिला महामंत्री शारदा कांत सीकू, भाजपा नेता अतेंद्र विक्रम सिंह समेत भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया। भाजपा नेता थिक इंडिया उत्तराखंड प्रभारी अतेंद्र विक्रम सिंह ने उन्हें भगवान कृष्ण की मूर्ति भेंट की। इस मौके पर विजय कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, रिकू, तेजपाल सागर, धर्मेंद्र गुप्ता, अनूप गुप्ता आदि मौजूद रहे।


bottom of page