top of page
  • Mohd Zubair Qadri

भाकियू दिल्ली के लिये करेंगे आज कूच, पुलिस सतर्क दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों की तलाशी


यूपी बदायूं। बदायूं/दहगवां। दिल्ली में नई कृषि नीति के विरोध में मंगलवार 26 जनवरी को होने वाली ट्रैक्टर परेड में जिले से भाकियू नेता व किसान भी शामिल होंगे। दिल्ली जाने वाले अधिकांश भाकियू नेता है। अब तक जिले से करीब 80 भाकियू कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच चुके हैं। इधर रविवार को भी जरीफनगर सीमा पर पुलिस सतर्क रही और दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों की तलाशी ली गयी।


रविवार को दिल्ली किसान आंदोलन को लेकर जरीफनगर पुलिस ने दिन भर हाईवे पर चेकिंग की। शाम तक पुलिस की पकड़ में कोई किसान नहीं आया जो दिल्ली जा रहा हो। इधर भाकियू नेताओं ने जत्थे के साथ 25 जनवरी के लिये दिल्ली ट्रैक्टर ट्राली लेकर निकलने की योजनाहै। जिले से उघैती, इस्लामनगर, सहसवान और सालारपुर से कुछ किसानों के जत्थे जा सकते हैं।


इधर पुलिस दिल्ली जाने वाले किसान नेताओं को रोकने के लिये तैयार है। रविवार के लिये कुछ किसान भाकियू महासचिव रामाशंकर शंखधर के नेतृत्व में जत्थे के साथ पुलिस को चकमा देकर दिल्ली निकल गये। दिल्ली आंदोलन स्थल से मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि जिले से सोमसवार 25 जनवरी को किसानआने की तैयारी में हैं। इसके लिये भाकियू पदाधिकारियों राघवेंद्र सिंह कश्यप, नरेंद्र कुमार सक्सेना, महेश चंद्र कश्यप, गिरीश चंद्र राजपूत, आरिफ गाजी, पूरन लाल गुप्ता, शिवदयाल सागर, अजब सिंह राजपूत आदि ने गांवों में संपर्क किया।

bottom of page