top of page
  • Mohd Zubair Qadri

बैंकों के निजीकरण के विरोध में दूसरे दिन बैंक कर्मियों की हड़ताल जारी मांगों पर अड़े बैंककर्मी


बदायूं। बैंकों के निजीकरण के विरोध में दूसरे दिन बैंक कर्मियों की हड़ताल जारी है। जिले भर के बैंक कर्मचारी पीएनबी की मुख्य शाखा पर वित्त मंत्रालय की विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इधर बैंकों के हड़ताल पर रहने से लेनदेन पूरी तरह से प्रभावित है। लोग जमा एवं निकासी के लिए परेशान हैं। बैंकों के निजीकरण के विरोध में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंकिंग यूनियन के आह्वान पर देशभर में बैंकों की हड़ताल है। दूसरे दिन मंगलवार के लिए जिले में भी हड़ताल का असर पूरी तरह से देखने को मिल रहा है। बिसौली, म्याऊं, दातागंज, सहसवान,।उझानी वजीरगंज से बैंक कर्मचारी एवं अफसर पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा पर पहुंचे। जहां निजीकरण विरोधी नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।


कर्मचारी नेता राजेश सक्सेना ने कहा कि निजीकरण के निर्णय को वापस लेना होगा निजी करण कर्मचारियों के हित में नहीं है। इसका प्रभाव ग्राहकों पर भी पूरी तरह से पड़ेगा। कर्मचारी नेता संजय मलिक ने कहा कि वित्त मंत्रालय को हम लोगों के हित के बारे में सोचना चाहिए। कर्मचारी नेता मंजर फरसोरी ने कहा कि संविदा कर्मियों को नियमित किया जाए एवं अन्य देय भत्ते भी लागू किया जाये। बैंकों की हड़ताल से लोग जमा निकासी एवं चेक क्लीयरेंस के लिए परेशान हैं। पूरी तरह से लोग एटीएम पर निर्भर हैं। ऐसे में अधिकांश एटीएम दूसरे दिन खोखले हो गए हैं। अब लोग गूगल पे एवं भीम ऐप के माध्यम से ऑनलाइन धन ट्रांसफर कर रहे हैं।

bottom of page