top of page
  • Nation Buzz Editor

खुशखबरी तस्वीरों में देखें: बरेली एयरपोर्ट के अंदर का नज़ारा फ़्लाइट का संचालन 8 मार्च से शुरू

बरेली: सिविल एन्क्लेव में बहुप्रतीक्षित बरेली हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन 8 मार्च से शुरू होने की संभावना है। यह लखनऊ, वाराणसी, आगरा, गोरखपुर, कानपुर, प्रयागराज और हिंडन हवाई अड्डे के बाद उत्तर प्रदेश में संचालित होने वाला आठवां हवाई अड्डा होगा। 8 मार्च 2021 को दिल्ली के लिए प्रात: 8:55 पर प्रथम उड़ान की घोषणा की गई है। इसके बाद फ़्लाइट 10 मार्च से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को बरेली - दिल्ली रूट पर संचालित होगी।

केंद्र सरकार की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना (Regional Connectivity Scheme) के तहत, उड़ानों को एलायंस एयर द्वारा संचालित किया जाना निर्धारित है। इसके अलावा, अप्रैल के अंत में बरेली-मुंबई और बरेली-बेंगलुरु मार्गों पर इंडिगो एयरलाइंस द्वारा उड़ानों को संचालित करने की योजना है। गुरुवार को, बरेली हवाई अड्डे के निदेशक, राजीव कुलश्रेष्ठ ने अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, “एलायंस एयर द्वारा संचालित प्रथम उड़ान 8 मार्च को बरेली से दिल्ली के लिए रवाना होगी। फ्लाइट सुबह 8:55 बजे रवाना होगी और सुबह 9: 55 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली से उसी दिन सुबह 11 बजे रवाना होकर यही फ्लाइट रात 12 बजे बरेली पहुंचेगी। इसके बाद, उड़ानें प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को बरेली - दिल्ली रूट पर चलेंगी और बरेली से प्रस्थान का समय सुबह 9 बजे रहेगा। दिल्ली से, फ्लाइट सुबह 10:30 बजे रवाना होगी और 11:30 बजे तक बरेली पहुंचेगी। एयरलाइंस ATR 72 विमानों का उपयोग करेगी और मार्ग का किराया 1,956 रुपये होगा।"

उन्होंने आगे बताया कि इंडिगो एयरलाइंस द्वारा बरेली-मुंबई और बरेली-बेंगलुरु मार्गों पर सीधी उड़ानें संचालित करने की योजना है। बरेली हवाई अड्डे से उड़ानें संचालित करने के लिए एयरलाइन द्वारा मूल्यांकन का काम चल रहा है।

बरेली एयरपोर्ट के कुछ मनमोहक तस्वीरें यहां देखें।







bottom of page