top of page

पूर्व मंत्री आबिद रजा द्वारा गरीब ,बेसहारा व जरूरतमंदों की लगातार मदद जारी


बदायूं। बरोज मंगलवार को भी पूर्व मंत्री आबिद रजा द्वारा गरीब ,बेसहारा व जरूरतमंदों की मदद के लिए संचालित "लॉकडाउन राहत सेंटर" से बदायूं शहर के कई नॉन हॉट स्पॉट मुहल्लों में जरूरतमंदों ,गरीबो व बेसहाराओं को तलाश कर राशन किट उनके घरों तक पहुंचाई गई। आज के इस राशन वितरण कार्य में मुहम्मद जावेद ,पप्पू फारुखी, शकील सैफी, बाबू रज़ा, मुस्तफा अहमद, छुट्टू ,हरिओम, मनोज आदि का विशेष योगदान रहा। कोरोना वायरस के कारण देश मे लगे लॉकडाउन के बाद से ही गरीब व असहाय लोगो की मदद के लिए आबिद रज़ा द्वारा बनाए गए "लॉकडाउन राहत सेंटर" से लगातार मदद का सिलसिला जारी है।

bottom of page