top of page
  • Mohd Zubair Qadri

आश्रम पद्धति कन्या विद्यालय की 28 छात्राएं फूड प्वॉइजनिंग का शिकार, अस्पताल में भर्ती


यूपी बदायूं। समरेर ब्लाक मुख्यालय पर समाज कल्याण विभाग से संचालित आश्रम पद्धति बालिका आवासीय विद्यालय में घटिया भोजन खाने से छात्राओं का स्वास्थ्य खराब हो गया। बड़ी संख्या में छात्राएं फूड प्वाइजनिंग की शिकार हो गई।


मामला समरेर ब्लाक मुख्यालय पर आश्रम पद्धति आवासीय विद्यालय का है। यहां शनिवार की रात को भोजन खाने के बाद छात्राओं की तबीयत खराब होने लगी और तेजी से पेट में दर्द होने लगा। छात्राओं ने रसोईया से भोजन के बारे में पूछा तो डांट लगा दी इसके बाद उपचार मांगा तो उपचार नहीं दिया गया। जनों को फोन करने के लिए मोबाइल मांगा तो रसोइया ने मोबाइल तक नहीं दिया। जिसकी वजह से छात्राओं की हालत बिगड़ती चली गई। बीच किसी एक छात्रा ने मोबाइल से घर पर परिजनों को जानकारी दी साथ ही समाज कल्याण अधिकारी को जानकारी दी।


बताया कि रसोइया दबाव बना रहा है और इस बीमार हालत में उपचार तक नहीं दे रहा है। जानकारी डीएम तक पहुंचे तो डीएम दीपा रंजन ने तत्काल समाज कल्याण अधिकारी रामजनम को रात ही विद्यालय भेज दिया। वहीं एसडीएम दातागंज राम शिरोमणि से वहां भेजने को कहा। एसडीएम दातागंज ने तहसीलदार को भेजा और स्थिति को देखा। यहां 28 छात्राओ की हालत कुछ कम गंभीर थी सात आठ छात्राओं को दातागंज सीएचसी पर भर्ती कराया गया। जहां से उन्हे उपचार के बाद वापस भेज दिया।


बताया जा रहा है शनिवार शाम इन्होंने अरहर की दाल, लौकी और आलू खाए थे। रात 10 बजे के बाद से छात्राओं की तबीयत खराब होना शुरू हुई है। रात में अभिभावकों को गेट बंदकर रोका गया तो काफी तकरार हुई। भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए। रात में ही जिला समाज कल्याण अधिकारी रामजनम पहुंच गए। छात्राओं की हालत में सुधार है।

bottom of page