top of page
  • Mohd Zubair Qadri

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए फारूक अब्दुल्ला, राहुल गांधी को गले लगाते नजर आए


खबर देश। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा में जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला उत्तर प्रदेश में मंगलवार (3 जनवरी) को शामिल हुए. इसका वीडियो कांग्रेस ने ट्वीट किया, जिसमें राहुल गांधी फारूक अब्दुल्ला को गले लगाते दिख रहे हैं. इस यात्रा में मंंगलवार को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) के पूर्व प्रमुख ए.एस दुल्लत भी यात्रा में शामिल हुए।


यात्रा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दाखिल होने के बाद राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख जयंत चौधरी ने इसको शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘तप कर ही धरती से बनी ईंटें छू लेती हैं आकाश! ‘भारत जोड़ो यात्रा' के तपस्वियों को सलाम! देश के संस्कार के साथ जुड़ कर उत्तर प्रदेश में भी चल रहा ये अभियान सार्थक हो और एक सूत्र में लोगों को जोड़ते रहे!''


कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा' नौ दिनों के विश्राम के बाद मंगलवार को फिर आरंभ हुई और उत्तर प्रदेश में दाखिल हुई। गाजियाबाद में इस यात्रा के प्रवेश करने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पार्टी के कई अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और अन्य ‘भारत यात्रियों' का स्वागत किया।

bottom of page