- Mohd Zubair Qadri
बदायूं में धूमधाम से मनाई गई संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती

यूपी बदायूं। बाबा साहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर का 131 वां जन्मोत्सव जिले भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है।शहर से लेकर देहात तक बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण का सिलसिला जारी रहा।
जिला अस्पताल के समीप स्थित आंबेडकर पार्क में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति के नेतृत्व में जयंती मनाई गई यहां पर शहर के लोग माल्यार्पण करने के लिए पहुंचे।
दोपहर बाद आंबेडकर पार्क से शहर भर में शोभायात्रा निकाली। सहसवान ,जरीफनगर ,दहगवां, नूरपुर पिनौनी ,सहित देहात क्षेत्र में गुरुवार को संविधान निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर की जयंती मनाई गई। यह जयंती राष्ट्रीय समरसता दिवस के रूप में मनाई गई। विभागों में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी शिक्षाओं का स्मरण किया गया। शोभायात्रा भी निकाली गई।
वक्ताओं ने कहा कि वह सामाजिक सद्भाव व समतामूलक समाज के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। पॉर्कों स्थापित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर राजनीतिक दलों के सदस्यों ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर को आधुनिक भारत का निर्माता बताया और उनको देश का एक रत्न बताया। अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में नगर में शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें डॉ. अंबेडकर के जीवन पर आधारित झांकियां प्रस्तुत की गईं थी। एक झांकी में हाथ में कानून की किताब व भारत का संविधान लिए हुए बाबा साहब को प्रदर्शित किया गया था। कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में शामिल बाबा साहब की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।