- Mohd Zubair Qadri
UP में BJP की प्रचंड जीत, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य को लगा बड़ा झटका, सिराथू से हारे

यूपी। प्रदेश की 18वीं विधानसभा के चुनाव के लिए मतगणना जारी है। UP में 270 सीटों पर भाजपा ने बढ़त बना ली है। जबकि सपा 128 सीटों पर ही सिमटी दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1,02,399 मतों के अंतर से चुनाव जीत गए हैं। वहीं, अखिलेश यादव करहल सीट से चुनाव जीत गए हैं। वहीं सरदना से भाजपा के संगीत सोम हार गए हैं। इसके अलावा कुशीनगर की फाजिलनगर सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य हार गए हैं।सिराथू सीट पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे हैं। मतगणना रोकने पर सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा जारी है।
प्रयागराज: शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र हर्षवर्धन बाजपेयी जीते
प्रयागराज जिले के शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों की नाव ने हर्षवर्धन बाजपेयी को चुनावी वैतरणी पार करा दी। यहां की जनता ने उन पर भरोसा बरकरार रखा और दोबारा उन्हें विधायक चुना।
रामपुर जिले की 5 विधानसभा सीटों का परिणाम
1- रामपुर शहर विधानसभा सीट
- आजम खां- सपा- 131225
- आकाश सक्सेना- भाजपा- 76084
- सदाकत हुसैन - बसपा--- 4940
2- मिलक सुरक्षित सीट
राजबाला- भाजपा- 97948
विजय सिंह- सपा- 92036
सुरेंद्र सिंह सागर-बसपा-31492
3- स्वार सीट
-अब्दुल्ला आजम- सपा- 126162
- हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां- अपना दल एस-65059
-अध्यापक शंकर लाल सैनी- बसपा- 15035
4- चमरौआ सीट
- नसीर अहमद खां- सपा- 100976
- मोहन लोधी--भाजपा- 66686
- अली युुसूफ अली- कांग्रेस- 18213
5- बिलासपुर सीट
- बलदेव सिंह औलख-भाजपा- 101998
- अमरजीत सिंह- सपा- 101691
- रामऔतार कश्यप- बसपा- 18870
स्वार से अब्दुल्ला आजम 61, 103 वोटों से जीते
स्वार विधानसभा सीट से सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अपना दल (एस) के प्रत्याशी हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां को 61103 वोटों से हरा दिया है। अब्दुल्ला आजम को 1,26,162 वोट मिले हैं जबकि हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां को 65,039 वोट मिले हैं। तीसरे स्थान पर बसपा के अध्यापक शंकर लाल सैनी रहे, जिन्हें 15035 वोट मिले हैं।
सिराथू विधानसभा सीट से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य हारे
सिराथू विधानसभा सीट से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य हार गए हैं, उन्हें सपा की पल्लवी पटेल ने 6477 मतों से हराया।