- Nationbuzz News Editor
बदायूं में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मंडल प्रभारियों की कार्यशाला को संबोधित किया

बदायूं। जिले में आगमन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंडल प्रभारियों की कार्यशाला को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मंडल प्रभारी के बल पर ही चुनाव जीता जाता है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि पार्टी ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है कि मंडल प्रभारी एक वरिष्ठ कार्यकर्ता को बनाया जिसमें प्रदेश क्षेत्र के पदाधिकारी पूर्व विधायक पूर्व जिलाध्यक्ष स्तर के कार्यकर्ताओं को मंडल प्रभारी बनाया गया है। आप सभी मंडल प्रभारी बहुत ही जिम्मेदार कार्यकर्ता हैं आपको अपने-अपने मंडलों में प्रवास करना है और पार्टी की जो भी गतिविधियां हैं पार्टी की जो भी अभियान हैं उन अभियानों को बूथ स्तर तक पहुंचानाहै आप सबकी जिम्मेदारी है कि जो भी अभियान आपको मिले वह धरातल पर पहुचे क्योंकि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है और आप जैसे देवतुल्य कार्यकर्ताओं के बल पर आज भारतीय जनता पार्टी देश ही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से काम करता है।
शुक्रवार को कृष्णा लॉन पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का नगर विकास राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता, दर्जा राज्यमंत्री बीएल वर्मा, जिला अध्यक्ष अशोक भारतीय, शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य, बिसौली विधायक कुशाग्र सागर समेत अन्य पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने मंडल प्रभारियों की कार्यशाला को संबोधित किया।प्रदेश अध्यक्ष ने अब तक जनपद में किए गए मंडल अध्यक्षों द्वारा कार्य की गहनता से समीक्षा की।इस दौरान शारदा कांत पाठक, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, दातागंज चेयरमैन आकाश वर्मा, उसहैत चेयरमैन सैनरा वैश्य, आशीष शाक्य, अंकित मौर्य, पारस गुप्ता मौजूद थे।