top of page
  • Mohd Zubair Qadri

बदायूं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बोले- अब कार्रवाई सिर्फ गुंडा माफिया पर हो रही है


यूपी बदायूं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह ने गुरुवार को सदर विधानसभा के सिलहरी में जनसभा को संबोधित किया। सदर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी महेश गुप्ता के समर्थन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सभा को संबोधित किया। स्वतंत्र देव ने कहा कि देवी लक्ष्मी साइकिल, हाथी और पंजे पर नहीं बल्कि कमल के फूल पर निवास करती हैं। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि जिन्ना के नारे लगाने वाले सपा प्रमुख बोल रहे हैं कि हम आ रहे हैं लेकिन सपा को चुनाव में करारी हार मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी के कश्मीर में धार 370 खत्म करने के सपने को साकार किया है। यूपीए सरकार पर हमला करते हुए स्वतंत्र देव ने कहा कि अब दुश्मनों पर पुष्प वर्षा नहीं होती बल्कि तोप के गोले फेंके जाते हैं।


उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में हर वर्ग के गरीब को पक्का मकान मिला, इसका लाभ गरीब हिंदू-मुसलमान सभी को मिला है। कार्रवाई सिर्फ गुंडा माफिया पर हो रही है। पांच साल में कहीं कोई दंगा नहीं हुआ।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल आएंगे बदायूं, करेंगे दो जनसभाएं: जिले में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को बदायूं आएंगे। वह दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पहली जनसभा बदायूं विधानसभा क्षेत्र के कस्बा वजीरगंज में दोपहर 12 बजे होगी। यहां बदायूं के साथ बिसौली और इस्लामनगर क्षेत्र के प्रत्याशियों को भी बुलाया गया है। अपराह्न तीन बजे दातागंज में जनसभा का कार्यक्रम तय हुआ है। भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के कल बदायूं में वजीरगंज और दातागंज में जनसभा का कार्यक्रम आ गया है। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।

bottom of page