top of page
  • Nationbuzz News Editor

बारिश से मिली राहत, हर ओर सड़कों पर जलभराव के कारण खुली सफाई व्यवस्था की पोल


बदायूं। गुरुवार को बारिश ने शहर को पानी पानी कर दिया शहर के प्रमुख इलाकों में जलभरव के चलते लगे जाम में लोग घंटों फंसे रहे। वहीं बरसात होने से मौसम खुशनुमा हो गया और राहत महसूस की है। गुरुवार की सुबह जनता के लिए वैसे तो खुशनुमा हुई है। क्योंकि बरसात थोड़ी देर तक हुई जिससे लोगों गर्म मौसम से राहत मिली लोगों ने बरसात में भीगकर भी आनन्द लिया है। लेकिन शहर की जनता के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। हुई बरसात ने नगर पालिका की पोल खोल दी और सड़कों पर भारी जलभराव हो गया।


बरसात होने से शहर लबालव हो गया और शहर की सड़कों पर तालाब जैसी स्थिति बन गई। यह समस्या सिर्फ नगर पालिका की खोखली व्यवस्थाओं के चलते हुई है नाले उफन कर सड़कों पर पानी बह रहा था। इस जलभराव ने शहर में लोगों को चुटैल तक कर दिया है। शहर में कई स्थानों पर तो खुले मैनहोल में गिरने से लोगों को घायल तक होना पड़ा है, क्योंकि अधिकांश सड़कों पर दो-तीन फिट ऊंचा पानी भरा हुआ था। लेकिन नगर पालिका अपनी सुविधाओं सुधार नहीं ला पा रही है चोक नाले और जलभराव की समस्या शहर से खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।


शहर में चारों ओर पानी दिखाई दे रहा था। इस दौरान शहर के लावेला चौक मार्ग, गांधी ग्राउण्ड मार्ग, छह सड़का मार्ग, बाबू राम मार्केट, कश्मीरी चौक मार्ग, रोडवेज व प्राइवेट बस स्टैंड, इंद्राचौक मार्ग, छह सडका वन विभाग रोड, टिकटगंज, बिरुआबाड़ी मंदिर मार्ग, नई सराय पुलिस चौकी मार्ग समेत अधिकांश शहर में जलभराव की भीषड़ स्थिति रही नालों ने नगर पालिका की पोल खोल दी है।


bottom of page