- Mohd Zubair Qadri
नगर पालिका बदायूं में चेयरमैन पद के लिए बाकी पार्टियों के भी प्रत्याशी लगभग तय

बदायूं। निकाय चुनाव की प्रक्रिया बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। राजनीतिक पार्टियां भी अपनी तैयारी में जुटी हैं। नगर पालिका बदायूं में चेयरमैन पद के लिए बाकी पार्टियों के प्रत्याशी लगभग तय हैं। मगर भाजपा में टिकट के लिए सबसे ज्यादा खींचतान मची है। बुधवार को हुई जिला स्क्रीनिंग ने तीन घंटे की माथापच्ची के बाद सात-आठ नाम तय करके स्क्रीनिंग कमेटी को भेजे हैं।
आगे की माथापच्ची क्षेत्रिय कमेटी और फिर प्रदेश कमेटी को करना हैं। शहर में माननीय और जिले के बड़े नेताओं की टिकट मांगने से खींचतान ज्यादा बढ़ गई है। जिले की बाकी नगर पालिका और नगर पंचायतों में भी तीन से पांच नाम चयनित किए गए हैं। जिले में सात नगर पालिका परिषद और 14 नगर पंचायतों में चेयरमैन और सभासद पद के लिए चुनाव होंने हैं। सत्ता में होने की वजह से भाजपा से टिकट मांगने वालों की लाइन लंबी है।
तो वही सपा से नगर पालिका परिषद बदायूं के लिए पूर्व विधायक आबिद रज़ा की पत्नी फातिमा रज़ा का टिकट पक्का माना जा रहा है।
सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों में चेयरमैन पद के लिए 145 आवेदन आए हैं। नगर पालिका बदायूं से चेयरमैन पद के लिए 14 लोगों ने आवेदन किए हैं। इनके अलावा कुछ नाम तीन दिन पहले हुई स्थानीय की बैठक में सामने आए थे। इसके अलावा नगर पालिका दातागंज से 12 उझानी से 10, सहसवान से 8, बिल्सी से 7 और ककराला से 3 लोगों ने आवेदन किए हैं।
इसके अलावा जिला स्क्रीनिंग कमेटी को कुछ जददोजहद दातागंज नगर पालिका के नाम चयन करने को लेकर करने पड़ी। वजह वहां के दो माननीयों के बीच चल रही खींचतान रही। बाकी सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों से तीन-चार या पांच नाम चयनित किए गए है। जिला कमेटी द्वारा भेजी गई सूची में से क्षेत्रीय स्क्रीनिंग कमेटी आने स्तर से नामों का चयन करके प्रदेश कमेटी को भेजेगी।
सात नगर पालिका और 14 नगर पंचायतों में होगा चुनाव
निकाय चुनाव जिले की सात नगर पालिका और 14 नगर पंचायतों में होगा। सभी नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के 339 वार्ड हैं। इनमें ककराला, बिसौली, उझानी, बिल्सी, सहसवान और दातागंज के 25-25 वार्ड हैं। बदायूं नगर पालिका परिषद के 29 वार्ड हैं तो नगर पंचायत कछला में 10, उसहैत में 11, मुड़िया 10, सखानू 10, इस्लामनगर 16, कुंवरगांव 10, उसावां 11, रुदायन 10, वजीरगंज 13, गुलड़िया 10, सैदपुर 12, अलापुर 15, फैजगंज 11 और दहगवां 11 वार्डों पर चुनाव होगा।