top of page
  • Mohd Zubair Qadri

यूपी और पंजाब सहित कई राज्यों में बारिश की संभावना, बदायूं में हल्की बूंदाबांदी से बड़ी ठंड


यूपी। देश के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई है। बदायूं में हल्की बूंदाबांदी से बड़ी ठंड गरम कपड़ो की खरीदारी करने उमड़ी भीड़ जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भी बर्फबारी होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के अन्य क्षेत्रों में बुधवार से बादल छाए हुए हैं। 


कश्मीर घाटी के अधिकांश इलाकों में पारा माइनस में चल रहा है। प्रदेश के इलाकों में इस सर्दी का पहला हिमपात इस महीने की चार तारीख की शाम से छह तारीख तक होने की संभावना है। कश्मीर के मैदानी इलाकों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। जबकि ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है।

कहां-कहां बारिश की संभावना भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि दो दिसंबर को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।


bottom of page