top of page
  • Mohd Zubair Qadri

मिशन 2022 से पहले बदलाव, बदायूं के भाजपा जिलाध्यक्ष बने राजीव कुमार गुप्ता


यूपी बदायूं। मिशन 2022 से पहले भाजपा ने अपनी टीम को बदल दिया है। भाजपा के एक-एक पदाधिकारी को बदला जा चुका है अब जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी को ही बदल दिया है। लंबे समय से जिला प्रभारी को बदायूं से हटा दिया है। वहीं व्यापारी समाज को साथ बनाये रखने के लिये जिलाध्यक्ष की कमान फिर व्यापारी वर्ग के राजीव गुप्ता को सौंप दी है। जिससे चुनाव में इसका लाभ मिल सके।


सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने देररात सूची जारी की है। जिसमें बदायूं भाजपा जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारी बदल दिये गये हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान अशोक भारतीय से हटाकर राजीव गुप्ता को सौंप दी है। अब जिले के नये जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता को बनाया है वह वर्तमान में बृजक्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री थे। वहीं जिला प्रभारी लंबे समय से रहे महाराज सिंह को हटाकर राकेश मिश्रा को बनाया है वह शाहजहांपुर के निवासी हैं। वर्तमान में बृजक्षेत्र के क्षेत्राीय मंत्री हैं। भाजपा ने जिले के दो प्रमुख पद दो प्रमुख समाज के नेताओं को देकर बनिया वोट और ब्राह्मण वोट पर पकड़ बनाने का काम किया है। नये पदाधिकारियों की सूची जारी होते ही जिले के भाजपाईयों ने फोन पर बधाईयां दी हैं।


कौन हैं जुझारू राजीव कुमार गुप्ता


भाजपा ने राजीव कुमार गुप्ता को जिलाध्यक्ष बना दिया है। राजीव कुमार गुप्ता दातागंज नगर पालिका के चेयरमैन रह चुके हैं उन्हें प्रदेश की साफ व स्वच्छ एवं विकसित नगर पंचायत बनाने के लिये प्रदेश स्तरीय अवार्ड मिल चुका है। वर्तमान में वह भाजपा बृजक्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री हैं। वह भाजपा में आर्थिक प्रकोष्ठ क्षेत्रीय संयोजक रह चुके हैं। इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष सहित कई पद रहे। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ को काफी समय से काम कर रहे हैं।

Mohammad Zubair Qadri

bottom of page