top of page
  • Mohd Zubair Qadri

साधन वहीं, व्यवस्था वहीं जहां रहता था कूड़ा, अब सुबह-सुबह हो जाती है सफाई


बदायूं। शहर नगर पालिका में साधन वहीं, व्यवस्था वहीं, लोग भी वहीं। कल तक जिन सड़कों व बाजारों में कूड़ दिन भर पसरा रहता था, वहां सुबह सुबह ही सफाई होकर चूना पड़ जाता। लोग सोकर जागते और बाहर आते तो गली मोहल्ला साफ दिखता। यह व्यवस्था शहर में निजाम बदलते ही बदल गई। अब शहर की सफाई व्यवस्था भी बदलती नजर आने लगी है। हर रोज शहर में सफाई व्यवस्था के लिए कर्मचारियों का सफाई अभियान चल रहा है। नवनिर्वाचित चेयरमैन फात्मा रज़ा ने अभी अध्यक्ष पद की शपथ नहीं ली है उससे पहले नगर पालिका में बदलाव नज़र आने लगा है पालिका में निजाम बदलते ही स्टाफ की भी कार्यशेली बदल गई है तुरंत समस्या का समाधान किया जा रहा है।


बुधवार को शहर नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी डॉ दीप कुमार के निर्देशन में शहर में सफाई व्यवस्था की गई। अधिशासी अधिकारी ने स्वयं वार्डो में जाकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए साफ सफाई कराई। हर रोज हो रही बेहतर सफाई व्यवस्था के चलते शहर में सुंदर और साफ करके नजर आने लगी हैं। वहीं सड़कों से कूड़े के ढेर भी गायब नजर आने लगे हैं।


शहर के प्रमुख मार्ग और कालोनिया एवं बाजार इलाके में बेहतर सफाई व्यवस्था चल रही है। हर रोज शहर में सफाई व्यवस्था के बाद सड़कों पर चूना डालकर सुंदरता को प्रदर्शित किया जा रहा है। कहा, शहर में कूड़े का ढेर नहीं लगने दिया जाएगा।

bottom of page