- Mohd Zubair Qadri
बादल छाए, बारिश का अनुमान, गर्म कपड़ों की खरीद कोहरे की धुंध छाए रहने की संभावना

यूपी बदायूं। आसमान में बादलों ने डेरा डाल लिया है। इसके बाद लोगों को ठंडक का एहसास होने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों ने कल कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। अगर बूंदाबांदी होती है तो फिर कड़ाके की सर्दी का एहसास होना शुरू हो जाएगा। सर्दी बढ़ने पर बाजारों में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गयी है।
दिसंबर की शुरुआत से मौसम का रुख बिगड़ने लगा है। रविवार सुबह से आसमान में बादल छाये हुए हैं। जिसके चलते लोगों के लिए अब पहले से ज्यादा सर्दी का एहसास होने लगा है, अगर बारिश हुई तो गेहूं वुबाई का कार्य प्रभावित हो जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों ने कल के बाद सुबह शाम में कोहरे की धुंध छाए रहने एवं दिन में मौसम साफ रहने की संभावना के साथ ही रात में कड़ाके की सर्दी एहसास होने का अनुमान जताया है। इधर डॉक्टरों ने बदलते मौसम में बुजुर्गों एवं बच्चों का खास ख्याल रखने के लिए लोगों को सचेत किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि छह दिसंबर के लिए कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। कृषि विज्ञान केंद्र उझानी के वैज्ञानिक डॉ संजय सिंह ने बताया किसान मौसम का रुख देखते ही गेहूं बुवाई का कार्य करें।