top of page
  • Nationbuzz News Editor

मण्डल आयुक्त रणवीर प्रसाद ने कलेक्ट्रेट पहुँचकर मनरेगा एवं निर्माण कार्याें की समीक्षा दिए निर्देश



बदायूं। आयुक्त बरेली मण्डल बरेली रणवीर प्रसाद ने कलेक्ट्रेट पहुँचकर कोरोना वायरस के लिए जनपद के नोडल अधिकारी सोबरन सिंह जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त मनरेगा एवं निर्माण कार्याें की समीक्षा की। उन्हांेने मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत को निर्देश दिए कि प्लान बनाकर मनरेगा के अन्र्तगत सभी विभागों को लक्ष्य देकर कार्य कराएं। मनरेगा कार्य में गति धीमी होने पर डीसी मनरेगा रामसागर यादव को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिन विभागों में श्रमिक कार्य करते हैं, उनमें कार्ययोजना बनाकर सभी कार्य मनरेगा के अन्र्तगत कराए जाएं। श्रमिकों को कार्य करने हेतु प्रातः ही बुलाया जाए। जनपद में गंगा किनारे 47 गांव हैं, उद्यान विभाग द्वारा मनरेगा के अन्र्तगत कार्य कराकर वहां फलदार पौधे लगाए जाएं। मनरेगा के कार्य में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाए। विकासखण्ड उसावां एवं आसफपुर में मनरेगा से होने वाले कार्य की गति धीमी है, वहां गति बढ़ाई जाए।


30 जून से 05 जुलाई तक ईट भट्टो पर कार्य समाप्त हो जाएगा। जनपद में ईट भट्टो पर कार्य कर रहे छत्तीसगढ़ राज्य के 3600 प्रवासी मजदूरों को 7 जुलाई तक रेल व बस के माध्यम से उनके घर वापस भेजें। मण्डलायुक्त ने निर्देश दिए कि मलेरिया की जांचों में गति लाएं। गांव की साफ-साफई एवं मलेरिया से सम्बंधित अन्य व्यवस्थाओं को ग्राम प्रधान अपनी प्रधान निधि से कराएं। मलेरिया की जाचं करते समय सावधानी बरती जाए। मलेरिया जांच में अच्छा कार्य होने पर उन्होने प्रसन्नता व्यक्त की।

कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन डी ब्लाॅक एवं वीवीपैट बिल्डिंग का भी निरीक्षण कर निर्देश दिए कि कार्यदायी संस्था समय से निर्माण कार्य पूर्ण करके हस्तांत्रित करें।

bottom of page