top of page
  • Nationbuzz News Editor

अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए कांग्रेस का जरूरतमन्दों के बीच जाकर सेवा भाव अभियान शुरू


बदायूं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व ओमकार सिंह एवम युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफ़ी अहमद के नेतृत्व में कांग्रेसजनो ने पूर्व में तय प्रांतीय आव्हान पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देशानुसार अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए पूरे सूबे में सेवा कार्य का एक महाभियान के तहत महारसोई का विधानसभा स्तर पर आतिफ खान, वसीम कुरेशी, अरुण परासर, सोमेंद्र यादव, राफत अली खान, अरबाज़ रज़ी के द्वारा आयोजन किया गया इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व महासचिव ओमकार सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू गरीब जरूरतमंदों को परिवहन के लिए 879 बसों से उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए अनुरोध करने गए थे, यह सेवा कार्य था, आंदोलन नहीं। लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार ने साजिश के तहत उन पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। इसी के साथ और भी कांग्रेसजनों पर पूरे प्रदेश में फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है।


उन्होंने कहा कांग्रेस हर गरीब, मजदूर भाई-बहन की झोंपड़ी तक जाएगी। सरकार ने कांग्रेसियों को जरूरतमंदों की मदद करने से रोकने के लिए अजय कुमार लल्लू को जेल में डाल दिया हम सरकार को बता देना चाहते है कि ये सेवा कार्य आपके दवाब में जेल की धमकियों से रुकने वाला नही हम और मजबूती से जरूरतमन्दों के बीच जाकर सेवा भाव से मदद करेंगे एवम सहायता करेंगे और आगे इससे भी बड़े आयोजन किये जायेंगे युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफ़ी अहमद ने कहा कि सेवा कार्य उत्तर प्रदेश जनविरोधी सरकार को रास नहीं आया और फर्जी मुकदमा दर्ज कर जेल भेज भेजने की मनोदशा दर्शाती है कि सरकार फर्जी मुकदमा दर्ज कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसजनों पर मुकदमा दर्ज वापस लिए जाएं। अन्यथा युवा कांग्रेस सेवाभाव के साथ जरूरतमन्दों की सहायता करते हुए आंदोलन करने को बाध्य होगी अरबाज़ रज़ी, रफत अली खान, फरहत अली खान, मोहम्मद हसन, पंकज कुमार, श्याम सिंह, दिनेश गौड़ आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

bottom of page