
यूपी बदायूं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व महासचिव ओमकार सिंह एवं युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शफ़ी अहमद के नेतृत्व में युवा कांग्रेस की मुहिम मास पहनो इंडिया के तहत रोडवेज बसों में एवं दो पहिए बाहन मास्क वितरण किये इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व महासचिव ओमकार सिंह ने कहा की उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू गरीब जरूरतमंदों को परिवहन के लिए 879 बसों से उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए अनुरोध करने गए थे, यह सेवा कार्य था, आंदोलन नहीं। लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार ने साजिश के तहत उन पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
इसी के साथ और भी कांग्रेसजनों पर पूरे प्रदेश में फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कांग्रेस हर गरीब, मजदूर भाई-बहन की झोंपड़ी तक जाएगी। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफ़ी अहमद ने कहा कि सेवा कार्य उत्तर प्रदेश जनविरोधी सरकार को रास नहीं आया और फर्जी मुकदमा दर्ज कर जेल भेज भेजने की मनोदशा दर्शाती है कि सरकार फर्जी मुकदमा दर्ज कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसजनों पर मुकदमा दर्ज वापस लिए जाएं। अल्पसंख्यक विभाग जिला अध्यक्ष बफाति मिया। युवा कांग्रेस बिधान सभा महासचिव अरबाज़ राज़ी। युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बाबू चोधरी। लाल मिया चोधरी।युवा कांग्रेस नगर अध्य्क्ष मोहम्मद यश व आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।