- Mohd Zubair Qadri
दातागंज क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू रहेंगें उपस्थित

यूपी बदायूं। कांग्रेसियों ने किसान चौपाल के तहत 17 फरवरी को गंगोला में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी है। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू आ रहे हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव बाजीराव खाड़े 16 फरवरी को आयेंगे। बदायूं में रात्रि विश्राम करेंगे।
सोमवार के लिये जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष आतिफ खान जख्मी ने तैयारियों को लेकर जायजा लिया। इसके साथ ही क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों से किसान चौपाल को सफल बनाने का आग्रह किया। अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी तरह से पार्टी के हाईकमान द्वारा दिया गया आदेश का पालन हो इस बात का सभी कार्यकर्ता विशेष ध्यान रखें। कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही किसानों के पक्ष में रही है और किसान हितैषी है। जिला महासचिव फहीम अहमद ने आगामी किसान चौपाल कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।