top of page
  • Mohd Zubair Qadri

कांग्रेस ने जारी किया शक्ति विधान महिला घोषणा पत्र, लडक़ी हूं लड़ सकती हूं का दिया था नारा


यूपी बदायूं। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी राजनैतिक पार्टियां वोटरों को लुभाने के लिए विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतरने के वायदे करती है। जिसके बाद पार्टियां अपना घोषणा पत्र भी जारी करती है।इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी ने शक्ति विधान महिला घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने लड़की हूूं लड़ सकती हूं का नारा दिया था।यह घोषणा उसी नारे के तहत जारी किया गया है। गौरतलब है कि कांग्रेस के इस नारे को लेकर राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने उनके इस नारे को लेकर पलटवार भी किया था।


रविवार को शहर के प्राइवेट बस स्टैंड परिसर में बने कांग्रेस कार्यालय पर जिला अध्यक्ष ओंकार सिंह और और महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुनीता सिंह ने शक्ति विधान महिला घोषणा पत्र जारी किया। उन्होंने घोषणा पत्र में पार्टी द्वारा दिए गए सात बिंदुओं पर चर्चा की। जिसमें पार्टी में महिलाओं की भूमिका, स्वाभिमान, स्वावलंबन, शिक्षा, सम्मान, सुरक्षा और सेहत के बारे में विस्तृत रूप से बताया है ।कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी व पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने विधानसभा चुनाव को लेकर महिला कार्ड खेला है। जिसमें उन्होंने 40 प्रतिशत महिला प्रत्याशी को उतारने की बात कहीं थी। ये बात अलग है कि कांग्रेस अपने इस नारे के तहत यूपी में कितने सीटों पर महिला प्रत्याशियों को खड़ा करती है। हालांकि कांग्रेस ने बड़ा दांव खेला है।

bottom of page