top of page
  • Mohd Zubair Qadri

प्रांतीय अध्यक्ष बृज क्षेत्र के प्रभारी योगेश दीक्षित ने कहा, मजबूती से निकाय चुनाव लड़ेगी कांग्रेस


यूपी बदायूं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष और बृज क्षेत्र के प्रभारी योगेश दीक्षित ने जिला पंचायत सभागार में निकाय चुनाव को लेकर बैठक की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी नगर पंचायतों एवं नगर पालिकाओं में अपने प्रत्याशी उतारेगी और मजबूती से चुनाव लड़ेगी। प्रांतीय अध्यक्ष का जनपद की सीमा में प्रवेश करने पर जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने स्वागत किया।


प्रांतीय अध्यक्ष एक बार में 15 चित्र बनाने वाली छात्रा नूरजहां के घर विजय नगला पहुंचे। यहां पर छात्रा का स्वागत किया। बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा की निकाय चुनाव में संगठन की भूमिका मुख्य रहेगी और संगठन के लोग हर वार्ड चाहें वह नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद का हो उनके अध्यक्षों सहित लड़ाया जायेगा और पार्टी का चुनाव चिह्न उनको दिया जायेगा। कांग्रेसियों को एकजुटता के साथ सारे मतभेद और मनभेद बुलाकर कांग्रेस का झंडा मजबूती से पकड़ने का मंत्र दिया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष असरार अहमद, शहर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष इकलास अहमद को शहर निकाय चुनाव का प्रभारी घोषित किया। आतिफ खान, सुनीता सिंह, रजनी सिंह, राजवीर सिंह यादव, मुन्ना लाल सागर मौजूद थे।

bottom of page