top of page
  • Nationbuzz News Editor

बदायूं में फिर फूटा कोरोना बम, एक साथ 17 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव लॉकडाउन पालन ज़रूर करे


बदायूं। जिले में गैर जनपदों से आए संदिग्ध लोगों की गुरुवार की शाम आई रिपोर्ट में 17 कोरोना पाजिटिव निकले। इसके साथ ही अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 33 हो गई है। हालांकि 16 लोग संक्रमण मुक्त होकर अपने घरों में पहुंच गए हैं।


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में लगातार प्रवासियों के लौटने का क्रम जारी है। इनमें से संदिग्ध लग रहे लोगों की लगातार सैंपलिंग की जा रही है। मंगलवार को 60 और बुधवार को 44 सैंपल जांच को भेजे गए थे। इन सैंपलों को मिलाकर कुल 115 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी थी। गुरुवार रात आई 34 सैंपल की रिपोर्ट में 17 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इनमें बिसौली तहसील क्षेत्र में 15, बदायूं शहर के मोहल्ला सोथा में एक और दातागंज तहसील क्षेत्र के म्याऊं में एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। रिपोर्ट आते ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी होम क्वांरटीन पॉजिटिव मरीजों के घरों की ओर दौड़ पड़े। सभी पॉजिटिव मरीज प्रवासी बताए जा रहे हैं। ये मंगलवार को देश के अलग-अलग स्थानों से लौटे थे।

जिले में 17 कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। ये लोग कहां से आए थे और कैसे संक्रमित हुए, अभी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं हो पाई है। पता लगाया जा रहा है।

डॉ. यशपाल सिंह, बदायूं सीएमओ

bottom of page