- Mohd Zubair Qadri
बदायूं में उप मुख्यमंत्री बोले- एक कारखाने में करोड़ों मिले हैं PM कहते हैं न खाऊंगा न खाने दूंगा

यूपी बदायूं। 2022 के लिए जनता से आशीर्वाद मांगा। जनविश्वास यात्रा में भीड़ देखकर सपा नेताओं का वीपी हाई हो गया होगा। 2022 का संकल्प लेने की जनसभा है, पूरे देश और प्रदेश में आप का सिर नहीं झुकने दूंगा। आप भी मेरा सिर नहीं झुकने देना। गुंडागर्दी और भ्र्ष्टाचार करने वालों का आपने 2017 में सबक सिखा दिया। इस बार 300 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। गुंडागर्दी और भ्र्ष्टाचार करने वाले प्रदेश छोड़ जाएंगे।
समाजवादी इत्र बनाता था एक कारखाना में करोड़ों मिले हैं। मोदी कहते हैं न खाऊंगा न खाने दूंगा। वही आज हो रहा है बदायूं को बपौती समझने वालों की राजधानी नहीं अब केशव प्रसाद की राजधानी है, मोदी की, भाजपा की राजधानी है।आज हमने गुंडों से छीनकर गरीबों के लिए मकान बनाने के शुरुआत प्रयागराज से कर दिया है।
सपा के लोग उनको श्रद्धाजलि देने नहीं गए कि वोटर नाराज हो जाएगा।भाजपा का नारा सबका साथ सबका विकास मुफ्त राशन।2022 में 60 हमारा 40 में बंटवारा और बंटवारे में भी हमारा। जल जीवन मिशन में हर घर मे जल पहुंचाने का कार्य किया है, हर गांव में बिजली पहुंचाई।