top of page
  • Mohd Zubair Qadri

डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले, अपराधी-गुंडे निकल जाएं तो खाली हो जाएगी सपा


यूपी बदायूं। दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बदायूं की शेखूपुर विधानसभा पहुंचे। यहां उन्‍होंने कादरचौक में सभा को संबोधित किया। शेखूपुर के साथ-साथ जिले की सभी छह विधानसभा सीटों के लिए वोट मांगे।


उप मुख्‍यमंत्री केशव मौर्य ने जय श्री राम व जय हनुमान के जयकारे के साथ संबोधन शुरू किया। डिप्टी ने सपा, बसपा, कांग्रेस के गठबंधन को नागनाथ, सांपनाथ कहा। कहा कि जब सभी ने मिलकर बदायूं में 2019 में कमल खिला दिया। अब तो गठबंधन अलग-थलग है। जिस गाड़ी में सपा का झंडा उसमे बैठा बड़ा गुंडा। सपा सरकार में गुंडे पुलिस से नहीं डरते थे। गुंडे सरकार चलाते थे। आज भाजपा सरकार में दशा बदल गई। सड़क, बिजली, कानून व्यवस्था सुधर गई। राशन वितरण की चर्चा करते हुए कहा कि हम राशन के साथ तेल, दाल, नमक दे रहे हैं। किसानों को हर साल 6000 रुपये दे रहे हैं। मोदी जी ने कहा था न खाऊंगा न खाने दूंगा। गरीबों को लूटने वालों से वसूल कर वापस कर देंगे।


डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव और कंपनी चुनाव की पिकनिक मनाने आ गए हैं। सपा से अपराधी-गुंडे निकल जाए तो सपा नहीं बचेगी। 10 मार्च को जब वोटों की गिनती होने के बाद छोटे-छोटे गुंडे बचे हैं, उनके लिए बुलडोजर तैयार है। माफिया के कब्‍जे से जमीन जो खाली हुई है उसमें गरीबों को मकान बनाकर दे रहे हैं। पहले एक भी सरकारी नौकरी बिना रिश्वत के नहीं मिलती थी। हमने साढ़े चार लाख नौकरी दी, किसी का एक रुपये नहीं देना पड़ा। सपा, बसपा बदायूं को अपनी राजधानी समझते थे। अब विपक्ष मुद्दा विहीन है। वह सत्ता में आने पर गुंडई, भ्र्ष्टाचार करते हैं। भाजपा का कमल यूपी के लोगों के सुरक्षा की गारंटी है। अबकी भाजपा की सरकार बनने पर सैफई महोत्सव नहीं होगा न तो ऑस्ट्रेलिया महोत्सव होगा।

bottom of page