- Nationbuzz News Editor
नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता ने भामाशाह चैराहे का मूर्ती स्थापित कर किया उद्घाटन

बदायूं। नगर विकास राज्यमंत्री/सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी, नगर पालिका चेयरमैन दीपमाला गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने रविवार को बटन दवाकर भामाशाह चैराहे का उद्घाटन कर उनकी प्रतिमा पर मालाएं भी पहनाईं।
नगर विकास राज्यमंत्री/सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि भामाशाह जी ने तन मन से समाज की मदद की है। भामाशाह अपनी दानवीरता के कारण इतिहास में अमर हो गए। भामाशाह के सहयोग ने ही महाराणा प्रताप को जहाँ संघर्ष की दिशा दी, वहीं मेवाड़ को भी आत्मसम्मान दिया। जब महाराणा प्रताप अपने परिवार के साथ जंगलों में भटक रहे थे, तब भामाशाह ने अपनी सारी जमा पूंजी महाराणा को समर्पित कर दी। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की कथनी और करनी में अन्तर नहीं है, जो इस कोरोना काल में देश और प्रदेश की जिम्मेदारी अपने कांधों पर उठाए हुए हैं। देशवासी अपनी चिंताएं छोड़कर सिर्फ घर में रहें बाकी चिंताएं उनपर छोड़ दें।
नगर पालिका चेयरमैन दीपमाला गोयल ने कहा कि चैराहों के निर्माण में सबसे पहले भामाशाह चैराहा तैयार हुआ है। 2-3 चैराहे और भी है, सारे चैराहों का नामकरण हो चुका है। नगर विकास राज्यमंत्री के सहयोग से आने वाले दिनों में और भी चैराहों का उद्घाटन किया जाएगा। व्यवस्थाओं को बनाए रखें कोरोना काल में प्रशासन का सहयोग करें, मास्क अवश्य पहने।
भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने कहा कि आज का दिन इतिहास में लिखा जाएगा। इतना सुन्दर बनाया है जो विकास में अपनी भूमिका अदा कर रहा है। अकबर के खिलाफ युद्ध में महाराणा प्रताप की वीरता के साथ मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले भामाशाह की दानवीरता भी अतुलनीय है। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट अमित कुमार, सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी एवं भामाशाह समिति के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।