- Mohd Zubair Qadri
जिला महिला अस्पताल में रही भारी भीड़, उपचार के लिए लगी लंबी लंबी लाइनें

यूपी बदायूं। बदलते मौसम के दौर में लोगों का स्वास्थ्य लगातार बढ़ता जा रहा है और खासकर महिलाओं को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसीलिए महिला मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बदायूं के जिला महिला अस्पताल में उपचार के लिए मारामारी दिखी शहर में कई इलाकों में भीषड़ गन्दगी से बढ़ रहा बीमारी का खतरा मच्छरों का प्रकोप भी बड़ा।
शनिवार को जिला महिला अस्पताल की ओपीडी में महिला एवं बच्चे उपचार के लिए बड़ी संख्या में पहुंच गए हैं। महिला मरीजों की भीड़ ऐसी टूटी है कि ओपीडी के हालात बेकाबू हो गए हैं। ओपीडी में आठ बजे से ही महिला मरीजों एवं बच्चों का पहुंचना शुरू हो गया और पूर्वाह्न 11 बजे तक 500 से ज्यादा महिलाओं और बच्चों के पहुंचने से लंबी लंबी लाइनें लग गई। मगर यहां 11 बजे तक एक बाल रोग विशेषज्ञ और एक महिला डॉक्टर के हवाले ही भीड़ रही बाकी स्टाफ गायब रहने से मरीजों को इंतजार करना पड़ा शेष डाक्टर स्टाफ न होने से महिला मरीजों को उपचार नहीं मिल पाने से हंगामा की स्थिति बनी रही।