- Nationbuzz News Editor
डीएम के सख्त निर्देश सभी लोग जिम्मेदार नागरिक बनकर लॉकडाउन का करे पालन

बदायूं। जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने विभिन्न हॉट स्पॉटो एवं क्वारेन्टाईन सेन्टरों का निरीक्षण किया। विभिन्न बैरियर प्वांइट्स को चेक करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस फोर्स को चेक किया। लॉकडाउन का सख्ती से पालन करे। सभी लोग सोशल डिस्टेसिंग का स्वंय पालन करते हुए समय समय पर हैण्डवॉश व सैनेटाइजर का प्रयोग करते रहे। कोरोना संक्रमण बचाव के लिए सभी व्यक्ति अपने अपने घरों पर रहते हुए लॉकडाउन का पालन करें। इस कोरोना जैसी महामारी से बचा जा सके। एक दूसरे से उचित दूरी रखकर एवं लॉकडाउन का पालन कर इस महामारी संक्रमण के फैलाव का एकमात्र बचाव है जिसे रोका जा सकता है। कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु मास्क का प्रयोग करें। सभी लोग एक जिम्मेदार नागरिक बनकर लॉकडाउन का पालन करें। ---- किसानों को गेहूं क्रय करने में कोई न हो समस्याःडीएम सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर केंद्र प्रभारी यह सुनिश्चित करें कि गेहूं लेकर आने वाले किसानों को किसी प्रकार की कोई समस्या न होने पाए। किसानों का गेहूँ समय से तोला जाए। शुक्रवार को जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने मण्डी समिति बदायूँ में भारतीय खाद्य निगम द्वारा संचालित, खाद्य तथा रसद विभाग द्वारा संचालित गेहूँ क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया। डीएम ने गेहूं क्रय केंद्र पर ग्राम लखनपुर के सुरेश चंद्र किसान से गेहूं को आने जाने तथा बेचने के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी किसानों से कह दो कि अपना गेहूं सरकारी क्रय केंद्र पर ही तौल कराएं। डीएम ने गेहूँ क्रय केन्द्रों पर इलैक्ट्राॅनिक काटा, नमी मापक यंत्र, बारदाना, छलना, छाया, पानी, मास्क, सैनिटाइजर, पंजिकाए आदि व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। भारतीय खाद्य निगम द्वारा संचालित गेहूं क्रय केंद्र पर निरीक्षण के दौरान 110 तथा खाद्य तथा रसद विभाग द्वारा संचालित गेहूं क्रय केंद्र पर 150 कुंतल गेहूं तौला जा चुका था और गेहूं की तौल चल रही थी। डीएम ने सभी गेहूँ क्रय केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक किसानों को पंजीकृत कर उनको टोकन जारी कर गेहूँ की तोल करे । काॅमन सर्विस सेन्टर एवं गेहूँ क्रय केन्द्र आदि पर किसान पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। किसानों के गेहूँ का भुगतान 1925 रुपए प्रति कुन्तल की दर से किया जाएगा।