- Mohd Zubair Qadri
जिला अस्पताल में डीएम का छापा, डॉक्टरों को सुधार की नसीहत, कई डॉक्टर गायब मिले

यूपी बदायूं। डीएम मनोज कुमार ने जिला अस्पताल में अचानक छापेमारी की। डीएम ने यहां मरीजों एवं तीमारदारों से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी हासिल की।
शनिवार सुबह 10 बजे के बाद अचानक डीएम मनोज कुमार जिला अस्पताल पहुंच गए।डीएम को देख डॉक्टरों एवं स्टाफ में हड़कंप मच गया। डीएम सीधे इमरजेंसी के हालात देखने पहुंचे। यहां के बाद उन्होंने अलग-अलग वार्ड में जाकर भर्ती मरीजों से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। डीएम के लिए निरीक्षण में कई डॉक्टर गायब मिले। जिन पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।डीएम ने ओपीडी के बारे में भी जानकारी हासिल की।
डीएम ने निर्देश दिए कि जिला अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता है किसी भी मरीज को बाहर से दवाएं ना लिखी जाए चिकित्सक नियमित रूप से उनके पास पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहे।
डीएम ने कहा स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाया लाया जाए। मरीजों एवं तीमारदारों को किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाए। उन्होंने सीएमओ एवं सीएमएस से कहा कि वह भी बीच-बीच में औचक निरीक्षण करते रहें। जिससे निश्चित ही व्यवस्थाओं में सुधार देखने को मिलेगा।