- Mohd Zubair Qadri
देश भर में 21 जुलाई को मनाया जाएगा ईद-उल-अज़हा कुर्बानी का मुबारक पाक त्योहार

यूपी बदायूं। बदायूं समेत देशभर में ईद-उल-अजहा 21 जुलाई को मनाया जाएगा। हर साल चांद की दसवीं तारीख को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार मनाया जाता है।
यह कुर्बानी का मुबारक पाक त्योहार इस्लाम में ईद के बाद इस त्योहार का बड़ा महत्व है। इस दिन पैगंबर हजरत इब्राहीम साहब की याद में दुम्बे या बड़े जानवर की कुर्बानी दी जाती है। कहा जाता है कि हजरत इब्राहीम को कई मन्नतों बाद एक औलाद पैदा हुई जिसका नाम उन्होंने इस्माइल रखा। एक रात ख्वाब में हजरत इब्राहीम से अल्लाह ने उनकी सबसे सबसे प्यारी चीज की कुर्बानी मांग ली। अल्लाह के हुक्म पर वह अपने बेटे की कुर्बानी देने को तैयार हो गए। बेटे की कुर्बानी देने के वक्त हजरत इब्राहीम ने अपनी आंखों पर पट्टी बांध ली। कुर्बानी देने के बाद जब हजरत इब्राहीम ने अपने आंखों से पट्टी हटाई तो देखा कि उनका बेटा तो जिंदा है और बेटे की जगह अल्लाह ने एक दुंबे (एक जानवर) को कुर्बान कर दिया था। यहीं से इस्लाम में इस रिवायत की शुरुआत हुई जो कि हर वर्ष अदा की जाती है।