- Mohd Zubair Qadri
सुरीली आवाज फरमानी नाज बोली, ममता से बढ़कर कुछ नहीं, बेटे के लिए छोड़ा था इंडियन आइडल

खबर देश। यूपी में गुरबत से गायिका बनने वाली फरमानी नाज की आवाज को कोन नहीं पहचानता। उनकी सुरीली आवाज इंडियन आइडल में सुनने को मिली थी। लेकिन अचानक ही उन्होने इंडियन आइडल को छोड़ दिया था और वह अपने घर मुजफ्फरनगर लौट आई थी।
खतौली के गांव मोहम्मपुर माफी के मोहम्मद आरिफ की बेटी फरमानी नाज की तीन वर्ष पूर्व शादी मेरठ के छोटा हसनपुर के इमरान से हुई थी। शादी के बाद ससुराल में ही उन्होने अपने बेटे अर्श को जन्म दिया। लेकिन वह बीमार रहने लगा। दरअसल उसके हलक में एक सुराख था। जिसके कारण वह कुछ खा नहीं पाता था। वह केवल दूध पर ही निर्भर था।
जांच कराने पर चिकित्सकों ने ऑपरेशन बताया। जिसमे लाखों का खर्च आना था। लेकिन पति की आर्थिक हालत भी ठीक नहीं थी। ऐसे में उन्होने गाना गाना शुरू किया। सरधना निवासी राहुल कुमार ने फरमानी नाज गानों की वीडियो बनाकर अपने यू-ट्यूब चैनल आशू बच्चन सिंगर पर डाल दी। जिससे उनके महीने की 5 हजार रुपए की कमाई होने लगी।
बढ़ती लोकप्रियता के बीच एक दिन मुंबई के इंडियन आइडल अधिकारियों का फोन आया। उसके बाद आनलाइन आडिशन देकर वह मुंबई इंडियन आइडल के मंच तक पहुंची। यहां उनके गीत रिकार्ड हुए। जिसे टेलीकास्ट भी किया गया। इंडियन आइडल के एपिसोड-12 में वह गोल्डन टिकट जीत चुकी थी। लेकिन अपने दो साल के बेटे के ऑपरेशन, इलाज और देखरेख के लिए इंडियन आइडल को अपनी मर्जी से छोड़कर मुजफ्फरनगर लौट आई।
उन्होने बताया कि उनके बेटे का ऑपरेशन हो चुका है और वह तेजी से ठीक हो रहा है। 24 अगस्त को फरमानी ने अपने सोशल मीडिया पर बेटे की फोटो अपलोड की और सभी को शुक्रिया कहा। इंडियन आइडल के मंच से वापस लौटने पर उन्हे मलाल नहीं है. फरमानी ने कहा, मां से बड़ा कोई स्टारडम नहीं होता।