- Mohd Zubair Qadri
पीर सालिम का पहला उर्स मुबारक दरगाह आलिया कादरिया में ताजदारे अहले सुन्नत कॉन्फ्रेंस कल

यूपी बदायूं। पीरों मुर्शिद हुज़ूर ताजदारे अहले सुन्नत फखरे कादरियत, महबूबे गौसे आज़म, हज़रते अकदस अब्दुल हमीद मुहम्मद सालिम उल क़ादरी बदायूंनी रहमतुल्लाह अलैह का पहला उर्स पूरी अकीदत के साथ 7शव्वाल 1443 हि. मुताबिक 9 मई बरोज पीर दरगाह आलिया कादरिया में मनाया जायेगा। हुज़ूर ताजदारे अहले सुन्नत के पहले उर्स मुबारक के मौके पर अजीमुश्शान ताजदारे अहले सुन्नत कॉन्फ्रेंस का भी एनीकात किया गया है।
उर्स का आग़ाज़ सुबह बाद नमाजे फज्र खत्मे कुराने करीम से होगा। सुबह नौ बजे महफिले नात व मनकबत, बाद नमाजे जोहर लंगरे आम,बाद नमाजे असर फातिहा ख्वानी और बाद नमाजे मगरिब लंगरे आम का इंतजाम किया गया है तथा बाद नमाजे इशा ताजदारे अहले सुन्नत कॉन्फ्रेंस व कुल शरीफ होगा। उर्स क़ाज़ी ए जिला जनशीने ताजदारे अहले सुन्नत हज़रत अल्लामा व मौलाना अब्दुल गनी मुहम्मद अतीफ मियां क़ादरी सज्जादाह खानकाहे आलिया कादरिया की जेरे निगरानी में होंगे। उर्स की निजामत तर्जुमान कादरियत हाफिज अब्दुल कय्यूम कादरी राजी, नाज़िमे आला खानकाह व मदरसा आलिया कादरिया फरमाएंगे।
Mohammad Zubair Qadri