top of page
  • Mohd Zubair Qadri

शहर में पांच दिन तक लगातार चली सफाई कर्मचारियों की हड़ताल अफसरों के आश्वासन पर समाप्त


यूपी बदायूं। पांच दिन तक लगातार सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल की। इसके बाद भी सुनवाई नहीं हुयी तो परिवार लेकर नगर पालिका पहुंच और वहीं सामूहिक हांडी चढ़ाई तो अफसरों में खलबली मची। चेयरमैन और सिटी मजिस्ट्रेट ने काफी देर तक समझौता किया लेकिन बात नहीं बनी। बाद में पहुंची एडीएम प्रशासन व एसपी सिटी ने समझाया और सफाई कर्मचारी समझ गये। इसके बाद हांडी चूल्हा से उतारी और हड़ताल समाप्त की है।


सोमवार को उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संगठन के बैनर तले सभी नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गयी। सोमवार को छठवें दिन थी, हड़ताल को लेकर दोपहर में सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार, सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी पहुंच गये। इनकी बात नहीं मानी गई तो फिर चेयरमैन दीपमाला गोयल पहुंची। इस दौरान पदाधिकारियों से काफी वार्ता चली इसके बाद भी नहीं मानी।


दोपहर में डीएम ने एडीएम प्रशासन को एसपी सिटी के साथ पालिका में सफाई कर्मचारियों की समस्या जानने व समाधान करने के लिये जाने को कहा। शाम के समय एडीएम प्रशासन ऋतु पूनिया एसपी सिटी प्रवीण चौहान व अन्य अधिकारियों साथ नगर पालिका पहुंची। यहां हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों के बीच बैठकर उनसे जानकारी ली। काफी देर तक चली वार्ता के बाद तो हड़ताल खत्म करने के लिये समझौता कर लिया। जिस पर आश्वासन मिला की दिसंबर माह का वेतन दो दिन में देने व अन्य करों का भुगतान मार्च महीने में करने की बात कही। जिसके बाद सफाई कर्मचारी संगठन के लवकुमार, राकेश कुमार, अरविंद कुमार सहित पदाधिकारियों समझौता स्वीकार लिया गया। इसके बाद हड़ताल को वापस लिया गया है।


एडीएम के आने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल को समाप्त कर दिया है, कर्मचारियों की मांगें मान ली गयीं हैं। एक माह वेतन का वेतन निकाल दिया जायेगा, बाकी मदों का भुगतान मार्च में किया जायेगा।


अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट

bottom of page